मई माह में रानीखेत में फिर लौटी ठंड, तेज बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट

रानीखेत:: पर्यटक नगर रानीखेत सहित क्षेत्र में बृहस्पतिवार सायं के समय अचानक हुई जबरदस्त ओलावृष्टि के साथ ही बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट…

रानीखेत:: पर्यटक नगर रानीखेत सहित क्षेत्र में बृहस्पतिवार सायं के समय अचानक हुई जबरदस्त ओलावृष्टि के साथ ही बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट आ गई। जिस कारण ठंड पुनः लौट आई।

नगर सहित क्षेत्र में मौसम के सुबह से घिरे रहनेके बाद सायं के समय अचानक तेज गरज के साथ ओलावृष्टि व बारिश होने से मई मह के पहले दिन मौसम के पलटी मारने से ठंड पुनः वापस लौट आई। जिस कारण लोगों को गर्म कपड़े निकालने को मजबूर होना पड़ा। वहीं नगर सहित क्षेत्र में लोगों की छतो व बगीचों पर चारों ओर ओले ही ओले नजर आने लगे। लगातार कुछ देर तक हुई ओलावृष्टि से तापमान में भारी गिरावट आ गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272