अल्मोड़ा के लिए खास हैं सीएम सराहनीय सम्मान एक अल्मोड़ा की बेटी दूसरे जिले के कप्तान

 अल्मोड़ा, 13 अगस्त 2021- उत्तराखण्ड शासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2021 के अवसर पर दिए गए सम्मान अल्मोड़ा के लिए खास हैं‌ जिन दो आइपीएस  अधिकारियों…

baf07f4d5782e2396d4b43ce914877f6

 अल्मोड़ा, 13 अगस्त 2021- उत्तराखण्ड शासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2021 के अवसर पर दिए गए सम्मान अल्मोड़ा के लिए खास हैं‌ जिन दो आइपीएस  अधिकारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक दिया गया है उसमें  अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पंकज भट्ट और अल्मोड़ा की बेटी और टिहरी की एसएसपी तृप्ति भट्ट भी शामिल हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

सरकार ने  पुलिस अधिकारियों को सेवा के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं विशिष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है।

इसके तहत  विशिष्ट कार्य के लिए  मुख्यमंत्री का सराहनीय सेवा पदक  लिए तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल और पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा को चयनित किया गया है।
सराहनीय सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
 सुनील नेगी, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस दूरसंचार, संचार मुख्यालय।विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह अक्षय प्रल्हाद कोंडे, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी काशीपुर, ऊधमसिंहनगर। सुरजीत सिंह पंवार, उपसेनानायक/अपर पुलिस अधीक्षक, ए0टी0सी0 हरिद्वार। मुकेश ठाकुर, अपर पुलिस अधीक्षक, दूरसंचार हरिद्वार के नाम शामिल हैं।