देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज आंध्र प्रदेश दौरे पर गए हुए है। जहां पर उनका हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। सीएम धामी आंध्र प्रदेश के मदनपल्ली पहुंचे,जहां पर पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।
इस दौरान उन्होंने भरी जनसभा को संबोधित किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का मदनपल्ले में होने वाली एक सार्वजनिक बैठक में भी प्रतिभाग करेंगे।
मदनपल्ली में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान, सशक्त नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को याद किया। इस दौरान कहा कि अटल जी का सम्पूर्ण जीवन देशसेवा, सुशासन और सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पित रहा। सीएम धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने सशक्त, आत्मनिर्भर देश बनने का मार्ग प्रशस्त किया।
सीएम धामी ने कहा आज अमेरिका और यूरोप के लोग भी यह देख कर अचंभित है कि भारत में सब्जी की छोटी सी दुकान करने वाली महिला भी यूपीआई के माध्यम से पेमेंट का लेनदेन कर रही है। साथ ही कहा कि स्टार्टअप इंडिया अभियान के माध्यम से भारत आज विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम खड़ा करने वाला देश बन गया है।
आंध्र प्रदेश के मदनपल्ली में सीएम धामी ने कहा आप सभी देवभूमि से किसी न किसी रूप से जुड़े हुए है। उत्तराखंड में चार धाम हैं। आप उत्तराखंड आएंगे तो यहां आपको भव्य केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन होंगे।
