अल्मोड़ा में सीएम धामी ने भाजपा मेयर प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा

अल्मोड़ा में नगर निगम चुनाव को लेकर बढ़ी हलचलअल्मोड़ा में नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरों पर हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

अल्मोड़ा में नगर निगम चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल
अल्मोड़ा में नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरों पर हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी अजय वर्मा के समर्थन में रोड शो और जनसभा की। सीएम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।


सीएम ने किया रोड शो ,बाद में किया जनसभा को संबोधित
मुख्यमंत्री धामी ने करीब पौने चार बजे अल्मोड़ा पहुंचकर शिखर होटल से रैमजे इंटर कॉलेज तक रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने रैमजे इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अल्मोड़ा को नगर निगम का दर्जा देकर इसके विकास का मार्ग प्रशस्त किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
CM Dhami held a public meeting in support of the BJP mayor candidate in Almora


अल्मोड़ा के विकास के लिए भाजपा जरूरी” – सीएम धामी
मुख्यमंत्री ने कहा, “नगर निगम बनने से अल्मोड़ा का समग्र विकास तेजी से होगा।” उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दल राष्ट्र विरोधी राजनीति करता है, जबकि भाजपा राष्ट्रवादी सोच वाली पार्टी है। सीएम ने जनता से अपील की कि वे भाजपा प्रत्याशी को जिताकर सही निर्णय लें। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के लोगों के सामने गलती सुधारकर भाजपा का जिताने का मौका है।

CM Dhami held a public meeting in support of the BJP mayor candidate in Almora 2


यूसीसी लागू करने और जिहाद के मुद्दों पर सरकार की मंशा साफ
सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है।उन्होंने कहा, “अल्मोड़ा के लोगों को तय करना होगा कि उन्हें शरियत की बात करने वाली कांग्रेस चाहिए या धर्म की रक्षा करने वाली भाजपा।”


जनसभा को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा और जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा समेत कई अन्य नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने भाजपा की योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से समझाया।इस अवसर पर छात्र संगठन टाइगर ग्रुप के अध्यक्ष आशीष जोशी ने अपने 120 साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,भाजपा जिला और चुनाव प्रभारी प्रदीप बिष्ट,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,नगर निगम चुनाव सयोजक कैलाश गुरुरानी,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, कोआपरेटिव बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल,चुनाव सह सयोजक संजय साह रिक्खू, निकाय प्रकोष्ठ के जिला सयोजक दर्शन रावत,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरव पाण्डे, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द बिष्ट,युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, कांंग्रेस सरकार में पूर्व राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक, पूर्व पालिका सभासद त्रिलोचन जोशी जी,पूर्व राज्यमंत्री सिकंदर पवार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी आदि मौजूद रहे।