होमगार्ड स्वयंसेवकों को सीएम धामी ने दी बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता समेत करी यह घोषणाएं

देहरादून: उत्तराखंड होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए तीन बड़ी घोषणाएं करी जिसमें होमगार्ड को…

1200 675 25556300 thumbnail 16x9 pic n aspera

देहरादून: उत्तराखंड होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए तीन बड़ी घोषणाएं करी जिसमें होमगार्ड को वर्दी भत्ता देने, भोजन भत्ता और प्रशिक्षण भत्ता बढ़ाने की घोषणा शामिल है। इस कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले रैतिक परेड का निरीक्षण किया। वहीं सीएम धामी ने होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका 2025 और विभागीय कैलेंडर 2026 का विमोचन किया।

गौर हो कि हर साल 6 दिसंबर को होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस को मनाया जाता है, ताकि जवानों को प्रेरित किया जा सके। लेकिन इस वर्ष आज यानी 8 दिसंबर को रैतिक परेड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्योंकि इस बीच सीएम धामी का बिजी शेड्यूल चल रहा था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा का अद्वितीय उदाहरण अगर कहीं साफ तौर पर देखने को मिलता है तो वह जवानों के बीच आकर देखने को मिलता है।

होमगार्ड संगठन राज्य में सामाजिक सुरक्षा और व्यवस्था नियंत्रण के लिए बेहतर रूप से कार्य करती है। वहीं हर स्थिति-परिस्थिति में अपने दायित्वों को पूरा करते है। सीएम धामी ने कहा कि होमगार्ड्स जवान कानून-व्यवस्था को बनाए रखने, यातायात नियंत्रित करने, चारधाम यात्रा, कुम्भ मेला एवं कांवड़ यात्रा जैसे धार्मिक आयोजनों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सीएम धामी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी होमगार्ड्स जवान हमेशा तैयार रहते हैं। कहा कि हमारे इन जवानों के हौसले और समर्पण को सम्मान देते हुए राज्य सरकार ने उनके कल्याण और संगठन के उत्थान के लिए तमाम काम किए हैं, साथ ही तमाम निर्णय भी लिए हैं। ऐसे में राज्य सरकार सभी होमगार्ड जवानों के कल्याण के लिए पूरी तरह से संकल्पित है। इस संकल्प को आगे बढ़ते हुए होमगार्ड जवानों के लिए कुछ घोषणा की गई है.

कमांडेंट जनरल होमगार्ड डॉ. पीवीके प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महत्वपूर्ण घोषणा की है, जिसके बाद होमगार्ड जवानों को अब वर्दी भत्ता दिया जाएगा। जबकि अभी तक प्रदेश में होमगार्ड जवानों को मुख्यालय से वर्दी दी जाती थी। जिसके चलते कई बार जवानों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। क्योंकि, हजारों की संख्या में होमगार्ड जवान हैं, उनके लिए पहले कपड़ा खरीदकर सिलाई करनी पड़ती थी। ऐसे में कई बार फिटिंग की समस्याएं भी सामने आती हैं। जिसके चलते एक दो राज्यों को छोड़कर के पूरे देश भर में होमगार्ड जवानों को वर्दी भत्ता दिया जाता है। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड जवानों को वर्दी भत्ता दिए जाने की घोषणा की है। हालांकि, जवानों को वर्दी भत्ते के एवज में कितनी धनराशि दी जाएगी यह अभी तय नहीं हुआ है जिसको बाद में ही निर्धारित किया जाएगा।

सीएम धामी ने होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा दिवस पर घोषणा करते हुए कहा कि होमगार्ड स्वयंसेवकों को वर्दी भत्ता दिया जाएगा ,राज्य में अंतर जनपदीय ड्यूटी में तैनात होने वाले होमगार्ड स्वयंसेवकों को मिलने वाले भोजन भत्ते को 100 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपए किया जाएगा, नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों को मिलने वाले प्रशिक्षण भत्ते को 50 रुपए से बढ़कर 140 रुपए प्रतिदिन किया जाएगा।