सीएम धामी ने अधिकारियों को 24×7 सतर्क रहने का दिया निर्देश, उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला स्तर पर अधिकारियों को मौसम विभाग द्वारा जारी रेड और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए 24 घंटे…

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला स्तर पर अधिकारियों को मौसम विभाग द्वारा जारी रेड और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की और कहा की ज्यादा वर्षा के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और आने वाले दिनों में और भी ज्यादा कठिनाई हो सकती है।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी अधिकारियों को आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने के भी निर्देश दिए हैं। भूस्खलन के खतरे के कारण मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने और मैदानों में जलभराव की आशंका के मद्देनजर सभी एहतियाती उपाय करने की बात कही। उन्होंने आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन को राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र से हर स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों के लिए आकलन करने और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार उन लोगों के साथ खड़ी है जो आपदाओं में बेघर हो गए हैं और पुनर्वास के लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस कठिन समय में हम प्रभावित लोगों का दर्द समझ सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उनकी पीड़ा को समझें और पुनर्निवास के लिए पूर्ण निष्ठा से काम करें। यह भी निर्देश दिया गया की गंगोत्री हाइवे को सुरक्षित बनाया जाए और यात्रा से पहले इसे बेहतर स्थिति में लाया जाए।


मुख्यमंत्री ने अगले कुछ दिनों में नदियों के जल स्तर पर करीबी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जल स्तर की निगरानी पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में रात में भी की जानी चाहिए। यदि कोई खतरा महसूस होता है, तो लोगों को तुरंत सतर्क किया जाना चाहिए और सुरक्षा के कदम उठाए जाने चाहिए।