जीआईसी कमलेश्वर में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं दी गई विदाई​

अल्मोड़ा: ​ राजकीय इण्टर कॉलेज कमलेश्वर (अल्मोड़ा) में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य ‘विदाई समारोह’ का…

Screenshot 2026 02 20 11 17 09 45 7352322957d4404136654ef4adb64504
21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


अल्मोड़ा: ​ राजकीय इण्टर कॉलेज कमलेश्वर (अल्मोड़ा) में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य ‘विदाई समारोह’ का आयोजन किया गया।


​इस रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन कक्षा 11 की छात्राओं कुमारी निशा और कुमारी शिवानी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, गीत और नृत्य पेश कर समां बांध दिया। इस अवसर पर मिस फेयरवेल कक्षा 12 की अर्चना आर्या और मिस्टर फेयरवेल कक्षा 12 के रोशन कुमार को चुना गया।


​विदाई की इस बेला पर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में बिताए अपने खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा किया, जिससे माहौल भावुक हो गया। कनिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


​प्रधानाचार्य खजान चन्द्र काण्डपाल ने छात्र-छात्राओं को शुभाशीष देते हुए कहा कि “विदाई केवल एक कक्षा से दूसरी दुनिया में कदम रखने का पड़ाव है।


कठिन परिश्रम और अनुशासित जीवन ही आपको सफलता के शिखर तक पहुँचाएगा।” उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं के लिए भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर परिषदीय परीक्षा में भाग लेने वाले कक्षा 12 और कक्षा 10 के सभी बच्चों को कक्षा 12 की कक्षाध्यापिका प्रीतिका भटनागर,कक्षा 10 की कक्षाध्यापिका प्रेमा कैड़ा,कक्षा 11 की कक्षाध्यापिका डॉ इन्द्रा बिष्ट जी एवं सभी अध्यापक और अध्यापिकाओं ने परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बातें बताई एवं शुभकामनाएं दी।


​इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य खजान चन्द्र काण्डपाल , संगीता पंत , सवित जनौटी , गणेश जोशी , प्रीतिका भटनागर , डॉ इन्द्रा बिष्ट , डॉ चन्द्र प्रकाश बिष्ट , प्रेमा कैड़ा , ललिता रौतेला, निर्मला लोहुमी, नरेन्द्र सिंह बनकोटी , मनोज कुमार पाठक , विशाखा रानी तथा ऑफिस स्टाफ के मनोज जोशी , गोविन्दी ,कम्प्यूटर टीचर अंजना नेगी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply