यहां नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रिक्खू साह ने कुछ लोगों पर उनके साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
बताया जा रहा है कि होटल एंबेसडर के पास कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट की। मामला कल यानि 10 मार्च मंगलवार की शाम 7:25 बजे के आसपास का बताया जा रहा है।
इस मामले में पूछे जाने पर एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि संजय साह रिक्खू ने तहरीर देकर कुछ लोगों पर उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।
