Chardham Yatra: खराब मौसम की वजह से बद्रीनाथ धाम के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर लगाया गया प्रतिबंध

बद्रीनाथ धाम के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया है। खराब मौसम की वजह से यह आदेश जारी किया…

बद्रीनाथ धाम के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया है। खराब मौसम की वजह से यह आदेश जारी किया गया है। पिछले कुछ दिनों में पहाड़ी क्षेत्र में लगातार भारी बारिश हो रही है।

चारों धामों में ऑफलाइन पंजीकरण पहले से कम हो रहा था। हालांकि पंजीकरण के लिए काउंटर लगातार खुले हुए थे। गुरुवार को दोपहर तक ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण हो रहे थे। इसके बाद पंजीकरण पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि सड़क टूटने और खराब मौसम की वजह से बद्रीनाथ धाम के लिए अग्रिम आदेश तक ऑफलाइन पंजीकरण बंद कर दिए गए हैं।

चार धाम यात्रा संगठन के विशेष कार्यकारी अधिकारी डॉ प्रजापति नौटियाल का भी कहना है कि इस संबंध में मौखिक आदेश मिलने के बाद पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है।