Chardham Yatra: ऋषिकेश से 1400 तीर्थ यात्री 39 बसो से हुए चार धाम के लिए रवाना, आज खुल गए गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट

ऋषिकेश से 1400 तीर्थ यात्री 39 बसो से चार धाम के लिए रवाना हो गए हैं। अधिकांश तीर्थयात्रियो ने धर्मशाला में पंजीकरण कराया है। आज…

ऋषिकेश से 1400 तीर्थ यात्री 39 बसो से चार धाम के लिए रवाना हो गए हैं। अधिकांश तीर्थयात्रियो ने धर्मशाला में पंजीकरण कराया है। आज गंगोत्री और यमुनोत्री दोनों के कपाट खुल गए हैं।


ऋषिकेश से चार धाम संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की 39 बसे चार धाम के लिए रवाना हो चुकी है। यह यात्री शहर के अलग-अलग धर्मशाला में ठहरेंगे। चार धाम की यात्रा पर जाने वाली तीर्थ यात्रियों का ट्रांसपोर्टरों की ओर से माल्यार्पण भी किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

धर्मशालाओं में यात्री भोले बाबा के भजनों से क्षेत्र को भक्तिमय बना रहे थे। जो तीर्थयात्री मंगलवार सुबह ऋषिकेश पहुंचे उनका तुरंत पंजीकरण किया गया।

उसके बाद वह चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुए। रोटेशन के मीडिया प्रभारी नवीन तिवाड़ी ने बताया कि प्रशासन की ओर से इस बार अच्छी व्यवस्था की गई है। तीर्थयात्रियों में काफी उत्साह है।