जागेश्वर व कैंची धाम आ रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, 2 की मौत

नैनीताल के गेठिया पड़ाव में शनिवार हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उन्नाव से आए 2 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार…

Uttra News Image
Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

नैनीताल के गेठिया पड़ाव में शनिवार हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उन्नाव से आए 2 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य दो लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


घायल अतुल दुबे व् श्याम को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर हायर सेंटर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के उन्नाव से आए 4 लोग अपने निजी वाहन से कैंची धाम और जागेश्वर को जा रहे थे तभी उनकी कार मल्ला गेठिया के समीप अनियंत्रित होकर लगभग 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

सूचना पर मौके पर पहुँची नैनीताल पुलिस, एसडीआरएफ व दमकल विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू कर खाई से घायलों को बाहर निकालकर 108 की मदद से हायर सेंटर भेज दिया है।


शनिवार को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल से प्रातः 08:40 बजे सूचना प्राप्त हुई कि भवाली-हल्द्वानी रोड पर गेठिया के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल 08:45 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि एक वेन्यू कार (वाहन संख्या: UP 78 HJ 4936) सड़क से लगभग 60-70 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। वाहन में कुल 04 व्यक्ति सवार थे।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया गया, जिसमें घायलों अतुल दुबे (उम्र 26 वर्ष, निवासी उन्नाव) एवं श्याम (उम्र 32 वर्ष, निवासी पीताम्बर नगर) को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा तत्पश्चात उन्हें नजदीकी चिकित्सालय, हल्द्वानी भेजा गया।

दुर्घटना में अंकित चौधरी एवं अभिराज की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। SDRF टीम द्वारा दोनों मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply