अतिक्रमण के खिलाफ छावनी परिषद ने चलाया अभियान, सड़क पर सामान लगाने वालों को चेतावनी

रानीखेत। नगर की यातायात व्यवस्था दुरस्त करने के उद्देश्य से छावनी परिषद व पुलिस प्रशासन टीम ने संयुक्त रुप से रानीखेत बाजार में अतिक्रमण हटाओ…

Screenshot 2026 02 07 19 20 34 27 7352322957d4404136654ef4adb64504

रानीखेत। नगर की यातायात व्यवस्था दुरस्त करने के उद्देश्य से छावनी परिषद व पुलिस प्रशासन टीम ने संयुक्त रुप से रानीखेत बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क घेर कर बैठे फड़ -पटरी व्यवसायियों को हटाया।


टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने के साथ ही अतिक्रमणकारीयो को भविष्य में सड़क पर सामान न‌ लगाने की चेतावनी दी गई।


इस संबंध में छावनी परिषद छावनी परिषद स्वच्छता निरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि नगर की यातायात व्यवस्था व्यवस्थित रहने के उद्देश्य से परिषद व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को गाँधी चौक से विजय चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

इस दौरान सार्वजनिक मार्ग व सड़क घेर कर सामान बेच रहे फड़ -पटरी व्यवसायियों को टीम द्वारा हटाया गया और उन्हे भविष्य में सड़क में सामान न लगाने की चेतावनी दी गई। साथ ही बताया कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।


संयुक्त अभियान में छावनी परिषद के स्वच्छता निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, राजेन्द्र प्रसाद पंत, चंदन कुमार, कृपाल मेहरा, केके फर्त्याल एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply