इन चमत्कारिक फूलों को भगवान को चढ़ाने से मनोकामना होती है पूरी, जानिए इनका महत्त्व

पूजा करने के दौरान भगवान को फूल चढ़ाए जाते है। फूलों की खुश्बू वातावरण को इतना शुद्ध कर देती है कि भगवान का आशीर्वाद आसानी…

पूजा करने के दौरान भगवान को फूल चढ़ाए जाते है। फूलों की खुश्बू वातावरण को इतना शुद्ध कर देती है कि भगवान का आशीर्वाद आसानी मिल जाता है। हर फूल का अपनेआप में एक अलग ही महत्व होता है तो आइए यहां हम आपको बताते है फूलो के महत्त्व के बारे में।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

गेंदे के फूल कई प्रकार के होते है लेकिन पीले फूल का सबसे अधिक महत्त्व माना जाता है। गेंदे के फूल का संबंध बृहस्पति ग्रह से है। इसके प्रयोग से विद्या , बुद्धि और आकर्षण की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु को हर रोज पीले गेंदे का फूल चढ़ाने से प्रजनन संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलती है।

गुलाब का फूल एक अद्भुत और चमत्कारिक फूल माना जाता है। इस फूल का असर रिश्तों पर पड़ता है। ज्योतिष और पूजा पाठ में लाल गुलाब का अधिक उपयोग किया जाता है। लाल गुलाब का संबंध मंगल ग्रह से है। इसकी खुशबू शुक्र ग्रह से संबंधित है। इसका प्रयोग से प्यार आकर्षण,रिश्ते और आत्मविश्वास का आशीर्वाद मिलता है। नियमित रूप गुलाब का फूल मां लक्ष्मी को चढ़ाने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।

कमल के फूल को दिव्य और आध्यात्मिक फूल माना गया है। सफेद रंग का कमल शक्ति में सबसे शुद्ध और श्रेष्ठ होता है। कमल का संबंध नौ ग्रहों और विश्व की सम्पूर्ण ऊर्जा से है। कमल का फूल किसी भी एकदाशी को श्री कृष्ण को चढ़ाने से संतान की प्राप्ति होती है।

वही गुड़हल का फूल बहुत ऊर्जावान माना जाता है। इसका प्रयोग विशेष रूप से सूर्य देव की पूजा में किया जाता है। देवी को नियमित रूप से यह फूल चढ़ाने से शत्रुओं से मुक्ति मिलती है। साथ ही शारीरिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।