Budget 2025: जाने आम बजट में लोगों के लिए क्या है नया, टैक्सपेयर्स, किसान से लेकर महिलाओं तक क्या हैं 10 बड़ी उम्मीदें, जानिए पूरी डिटेल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश में बजट पेश करने वाली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में सभा 11:00 बजट को सदन में रखेंगी। इसके…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश में बजट पेश करने वाली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में सभा 11:00 बजट को सदन में रखेंगी। इसके बाद उनका बजट भाषण शुरू होगा बजट में देश के युवा से लेकर बुजुर्ग तक को राहत दिए जाने की उम्मीद बताई जा रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बजट में किसानों को उम्मीद है कि किसान सम्मान निधि की रकम बढ़ाई जाएगी। वहीं युवाओं को भी रोजगार की काफी उम्मीद दिखाई दे रही है।

जानें बजट से क्या हैं 10 बड़ी उम्मीदें

मोदी सरकार के आम बजट से महिलाओं को काफी उम्मीद है। पिछले बजट में महिला सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार ने 3 लाख करोड रुपए दिए थे। अब महिलाओं को उम्मीद है कि इस बार भी सरकार उन्हें समान काम के लिए समान वेतन देगी। इस मांग को लेकर बड़ी घोषणा की जा सकती है।

मोदी सरकार के बजट से किसानों को बड़ी उम्मीदें हैं किसान सम्मान निधि की रकम में वृद्धि भी की जा सकती है। वहीं सरकार एमएसपी को लेकर भी बड़ी घोषणा कर सकती है। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले कर्ज की सीमा को सरकार 5 लाख रुपये तक कर सकती है।

छोटे और मध्य में उद्योग के लिए मोदी सरकार मेक इन इंडिया पर ज्यादा फोकस करेगी बताया जा रहा है कि स्टार्टअप टैक्स में कमी की जा सकती है।

मोदी सरकार का फोकस ग्रामीण क्षेत्र को आगे बढ़ना भी है। बजट में सरकार ग्रामीण और कृषि क्षेत्र पर ज्यादा फोकस करेगी इसके लिए भी बड़े ऐलान किया जा सकते हैं।

बजट से मिडिल क्लास को काफी उम्मीद है। मिडिल क्लास इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव की उम्मीद कर रहा है। वहीं 80C में छूट की सीमा बढ़ाने की भी उम्मीद कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिलेगी।

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को भी बजट से काफी उम्मीद है बताया जा रहा है कि इसको लेकर भी बड़े ऐलान किया जा सकते हैं। सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर कुछ ऐलान कर सकती है, जिससे इनकी बिक्री बढ़ेगी और उनकी कीमतों में भी कमी आएगी।

मोदी सरकार अपने बजट में टूरिज्म और डिफेंस सेक्टर को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है। सरकार का पूरा फोकस भारत को टूरिज्म हब बनाने की दिशा में काम करने का है। जबकि भारत के पड़ोसी देशों की गतिविधियों को देखते हुए सरकार डिफेंस बजट में भी वृद्धि कर सकती है।

सरकार बजट में रेहड़ी और पटरी वालों के लिए लाइसेंसिंग की प्रक्रिया को सरल बनाने की कोई बड़ी घोषणा कर सकती है। दरअसल रेहड़ी पटरी वालों को अपनी दुकान लगाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

रेलवे को लेकर भी बजट में बड़ी घोषणा की जा सकती है रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को फिर से ट्रेन के किराए में छूट मिल सकती है यह छूट कोरोना के पहले मिलते थे लेकिन उसके बाद बंद कर दी गई थी।

बजट में आम आदमी उम्मीद कर रहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की जाएगी। अगर ऐसा होता है तो लॉजिस्टिक्स की कीमत में भी कमी आएगी।