ब्रेकिंग: ट्यूशन पढ़ कर वापस लौट रहे छात्रों की साइकिल खाई में गिरी, एक की मौत

 पिथौरागढ़/गणाई गंगोली, 09 सितंबर 2021- गणाई गंगोली के जोलियाखेत में साईकिल 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना में एक की मौत हो गई…

5d664e121c0e18326dc79cf1ddb1df9f

 पिथौरागढ़/गणाई गंगोली, 09 सितंबर 2021- गणाई गंगोली के जोलियाखेत में साईकिल 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
घटना में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
दोनों छात्र ट्यूशन पढ़ने के बाद घर को वापस लौट रहे थे।
 जानकारी के अनुसार घटना में सुमित कुमार पुत्र प्रकाश चन्द्र 16 वर्ष मौत हो गयी है जबकि  तनिस कुमार पुत्र शंकर लाल उम्र 15 वर्ष थकलानी पभ्या गणाई गंगोली घायल हो गया।
घटना के बाद दोनों को 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई गंगोली लाया गया फार्मशिष्ट  कमल वर्मा  ने बताया तनिस की हालत गम्भीर बनी हुई है हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पता लगा है कि दोनों ट्यूशन पढ़ कर घर को जा रहे थे , सुमित 11 एवं तनिस 9th में राजकीय इंटर कॉलेज गणाई गंगोली में पड़ते हैं।
  मौके पर थानाध्यक्ष बेरीनाग प्रताप सिंह नेगी, किशन लाल, ग्रामीण दीपक चन्याल, सौरभ बसेड़ा,विनोद कुमार ने रेस्क्यू में मदद की घायल को सड़क तक पहुँचाया।
घटना पर विधायक मीना गंगोला,पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगोला, गोकुल गंगोला, गोविंद पांडेय,मोहन जोशी, जितेंद्र बोरा,राजकमल मेहता, हीरा सिंह,   देवेंद्र मेहता,गिरीश उपाध्याय आदि ने गहरा शोक जताया है।