Breaking- बिनसर अग्निकांड में दिल्ली एम्स में भर्ती व्यक्ति ने तोड़ा दम,मरने वालो की संख्या पहुंची 5

बिनसर अग्निकांड में गंभीर रूप् से झुलसे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान के दम तोड़ दिया है। बताते चले कि बिनसर में जंगल…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

बिनसर अग्निकांड में गंभीर रूप् से झुलसे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान के दम तोड़ दिया है। बताते चले कि बिनसर में जंगल मे आग को बुझाते हुए 4 लोग जिंदा जल गए थे जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे।

गंभीर रूप से झुलसे इन चार लोगों का पहले अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया और स्थिति गंभीर होने पर इन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी मेडकल कॉलेज रिफर कर दिया गया था,बाद में इन चारों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स भर्ती करवाया गया था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


बताते चले कि पिछले गुरूवार यानि 13 जून को बिनसर में लगी आग को बुझाने के लिए गए आठ लोगो में से 4 जिंदा जल गए थे जबकि चार गंभीर रूप से झुलसे थे। हादसे में 35 वर्षीय दीवान राम (वन कर्मी),21 वर्षीय करन आर्य (वन कर्मी),56 वर्षीय त्रिलोक मेहता (वन कर्मी) और 52 वर्षीय पीआरडी जवान पूरन मेहरा जंगल जिंदा जल गए थे। जबकि 21 वर्षीय कृष्ण कुमार (वन कर्मी),38 वर्षीय भगत सिंह भोज(वन कर्मी), 44 वर्षीय कैलाश भट्ट (वन कर्मी) और 44 वर्षीय पीआरडी जवान कुंदन नेगी गंभीर रूप से झुलस गए थे। चारो का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था कि आज दिन में 1:37 बजे कृष्ण कुमार ने दम तोड़ दिया।