माता वैष्णो देवी जाने वाले लोगों के लिए बेहद खास खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वैष्णो देवी हेतु महत्वपूर्ण हिमकोटी मार्ग (नए मार्ग) पर स्थित सत्या व्यू प्वाइंट के पास भूस्खलन हुआ है।
जिसके चलते नया हिमकोटी मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद कर दी गई।
वही मां भगवती के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को पुराने पारंपरिक मार्ग से दर्शन हेतु जाने की अनुमति दी गई है। यह भी बताया जा रहा है कि क्षेत्र में दोपहर से ही तेज बारिश हो रही है जिसके चलते नए मार्ग पर भूस्खलन होने की जानकारी मिली है।
हिमकोटी मार्ग पर भूस्खलन की वजह से बैटरी कार सेवा भी प्रभावित हो रही है। इस दौरान कोई जान माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।