Breaking- चंपावत में खाई में गिरी महिंद्रा XUV,2 घायल,7 लोग थे सवार

चंपावत (सुखीढांग): जनपद चंपावत के सुखीढांग क्षेत्र से पर्यटकों से भरी एक महिंद्रा XUV 700 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो…

Breaking- Mahindra XUV fell into a ditch in Champawat, 2 injured, 7 people were on board

चंपावत (सुखीढांग): जनपद चंपावत के सुखीढांग क्षेत्र से पर्यटकों से भरी एक महिंद्रा XUV 700 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लाग घायल हो गए जबकि पांच लोग सकुशल है,ये घटना कल यानि 26 जनवरी की है।


बताया जा रहा है कि वाहन में कुल 7 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद 5 यात्रियों ने हिम्मत दिखाई और ये लोग खुद खाई से बाहर निकलकर मुख्य मार्ग तक पहुँचने में सफल रहे। वही किसी ने एसडीआरएफ जिला नियंत्रण कक्ष को वाहन दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद SDRF की टनकपुर पोस्ट से उप निरीक्षक दीपक जोशी के नेतृत्व में टीम को रवाना किया गया।
मौके पर पहुंचकर खाई में फंसी एक युवती और एक युवक को निकालने के लिए SDRF और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।घनघोर अंधेरे और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच टीम ने जान जोखिम में डालकर दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घायलों की पहचान सीतापुर उत्तर प्रदेश निवासी अभिषेक वर्मा (24 वर्ष) और दर्शिका वर्मा (17 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया।

Leave a Reply