शाबाश: नेशनल सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के गर्ल्स डबल्स में अल्मोड़ा की स्नेहा ने जीता कांस्य, खेलप्रेमी खुशी से गदगद

नेशनल सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप

अल्मोड़ा। योनेक्स—सनराइज 33वीं नेशनल सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा की स्नेहा रजवार ने कांस्य पदक जीता है। स्नेहा ने एक बार फिर उत्तराखंड व जिले का नाम रोशन किया है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से अल्मोड़ा के सभी खेलप्रेमी गदगद है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उड़ीसा भुवनेश्वर में 17 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आयोजित 33वीं योनेक्स— सनराइज नेशनल सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्नेहा रजवार (उत्तराखंड) वह खुशी ठक्कर (दिल्ली) की जोड़ी ने क्वाटर फाइनल में केरल की गायत्री नालिंबर व ग़ौरी कृष्णा की जोड़ी को 21-11, 21-9 से पराजित कर अंडर-17 गर्ल्स डबल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

जहां उनका मुकाबला हरियाणा के देविका सिहाग व रिद्धी कौर थूल की जोड़ी से हुआ। लेकिन स्नेहा व उनकी जोड़ीदार को यहां 21-12,16-21,21-18 से पराजित होना पड़ा। उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

स्नेहा के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल बै​डमिंटन संघ व जिला बै​डमिंटन संघ के सभी सदस्यों व खेलप्रेमियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की है।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….