वाहनों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक

नई दिल्ली। दोपहिया वाहनों से लेकर ऑटो, कार और ट्रकों तक के लिए अधिकतम गति सीमा तय कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा…

7c9eb7ac958ea906683b601a9a2e39c5

नई दिल्ली। दोपहिया वाहनों से लेकर ऑटो, कार और ट्रकों तक के लिए अधिकतम गति सीमा तय कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई लिस्ट में अलग-अलग रोड का नाम दिया गया है और वहां कौन सा वाहन कितनी गति से चल सकता है, उसकी जानकारी दी गई है। 
ये जानकारी साझा करते हुए यातायात पुलिस ने बताया है कि मोटर व्हीकल की अधिकतम स्पीड लिमिट में बदलाव किया गया है। इसके अनुसार नई लिस्ट के अनुसार, कार, टैक्सी या कैब की अधिकतम स्पीड 60 से 70 किमी प्रति घंटा रखी गई है। ज्यादातर इलाकों में अधिकतम गति 70 किमी प्रति घंटा रखी गई है, लेकिन कुछ इलाके जो अधिक संवेदनशील हैं वहां 60 किमी प्रति घंटा ही अधिकतम स्पीड है।

वहीं, दो पहिया वाहनों की अधिकतम स्पीड 50-60 किमी प्रति घंटा रखी गई है, जबकि तीन पहिया वाहनों के लिए अधिकतम स्पीड 40 किमी प्रति घंटा है।