Case against Boney Kapoor: बोनी कपूर पर लगा एक करोड़ का बिल न चुकाने का आरोप, क्या फिर इस वजह से मैदान पर लगेगी रोक

Case against Boney Kapoor: बोनी कपूर इस बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उन पर एक वेंडर को काम के बदले भुगतान न…

Case against Boney Kapoor: बोनी कपूर इस बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उन पर एक वेंडर को काम के बदले भुगतान न करने का आरोप लगाया गया है।

Case against Boney Kapoor: एक बार फिर से मैदान फिल्म को लेकर मुसीबत खड़ी हो गई है। फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर के ऊपर विक्रेता के उपकरणों के बदले एक करोड़ बिल न देने का आरोप लगा है। कैमरा वेंडर मेहेराफ्रिन इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेज के निनाद नयापल्ली ने बोनी और अन्य निर्माताओं के खिलाफ मुंबई के डिंडोशी में एक सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। इसके अलावा निनाद ने मैदान फिल्म को रोकने की भी मांग की है।

बोनी कपूर पर केस दर्ज

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

निनाद नयापल्ली ने वकील नम्रता बियावत ने बताया- हम लोगों ने मुंबई के डिंडोशी सिविल कोर्ट में केस फाइल कर दिया है। इसके साथ ही हम लोग मैदान फिल्म की स्क्रीनिंग पर भी रोक की डिमांड कर रहे हैं। साथ ही कुछ व्हाइट चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं जो साल 2023 के हैं। इन स्क्रीनशॉट में वेंडर लगातार बोनी कपूर से पेमेंट को लेकर मैसेज करता है और बोनी कपूर ने काफी वक्त बाद कोई रिप्लाई किया।

जैसा कि सभी जानते हैं की बोनी कपूर सिनेमा जगत में कई सारी शानदार फिल्में दे चुके हैं,जिसमें मिस्टर इंडिया, जुदाई, नो एंट्री और मिली जैसे फिल्में शामिल है।

कई बार टल चुकी है मैदान की रिलीज डेट

अजय देवगन की फिल्म मैदान की रिलीज डेट पहले भी कई बार पोस्टपोन हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इसी अप्रैल 2024 में यह फिल्म रिलीज होने वाली थी लेकिन इस नए मामले के सामने आने के बाद अब फिल्म की रिलीज का क्या होगा और इसकी तारीख को आगे खिसका दिया जाएगा या नहीं यह तो अभी नहीं पता है।

मैदान फिल्म फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम पर बेस्ड है। ये वही है जिनके मार्गदर्शन में भारतीय फुटबॉल टीम ने 1951 और 1962 के एशियाई खेलों में जीत हासिल की थी। इस दौर को भारतीय फुटबॉल का स्वर्ण युग भी कहा जाता है। इसी कहानी को अजय देवगन स्क्रीन पर दिखाएंगे। जिसमें वो फुटबॉल कोच सैयद का रोल प्ले करेंगे।