उत्तराखंड में इन दिनों लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। देहरादून समेत कई क्षेत्रों में तीव्र बारिश हो रही है जिससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। हर जगह बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में हर्षिल और धराली जिले के हालात और भी खराब हो रहे हैं। हर्षिल में तेलगाड नदी उफान पर है, जिससे शहर की पूरी गतिविधि रुक चुकी है।
इस बीच बॉलीवुड फिल्म मेकर और एक्टर फरहान अख्तर उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सभी को फोन दिए हैं।
बताया जा रहा फरहान अख्तर ने उत्तराखंड के हर्षिल और धराली जिलों में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 50 फोन दान में दिए हैं। बाढ़ के चलते इन शहरों में कई परिवारों को भारी नुकसान भी हुआ था। कई ने अपना सामान खो दिया जिससे लोगों को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। ऐसे में डोनेट किए गए उपकरण प्रभावित क्षेत्र में फरहान अख्तर संचार फिर से स्थापित करने में मदद करने के उद्देश्य से यह फोन दिए हैं।
उन्होंने गुरुग्राम स्थित नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन भारत डिजास्टर रिलीफ फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितों को यह मदद पहुंचाई है। बताया जा रहा है कि BDRF के दिव्यांशु उपाध्याय ने फरहान अख्तर को मदद के लिए मैसेज किया था, जिसके बाद अभिनेता ने 7000 रुपये की कीमत के 50 फोन उन्हें भेज दिए, जो ऐसे लोगों की मदद के लिए हैं जिन्होंने अपने घर के सामान और उपकरण इस आपदा में खो दिए और अपनों से संपर्क करने के लिए अब उनके पास साधन नहीं है।
फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह ‘120 बहादुर’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ राशी खन्ना लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म 1962 की इंडिया-चाइना वॉर की रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है, जिसमें 120 सैनिकों ने चीनी सेना का वीरता से सामना किया था। इस युद्ध का नेतृत्व मेजर शैतान सिंह भाटी ने किया था। फरहान अख्तर 120 बहादुर में मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभाते ही नजर आएंगे।
