उत्तराखंड में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार युवक गंभीर घायल

उत्तरकाशी। नौगांव पुरोला मोटर मार्ग पर सौंदाड़ी गांव के पास बीती रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी…

1200 675 26051669 thumbnail 16x9 pic 17 aspera.jpg?v=20

उत्तरकाशी। नौगांव पुरोला मोटर मार्ग पर सौंदाड़ी गांव के पास बीती रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि वाहन में सवार चारों युवक बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकालकर सीएचसी पुरोला भेजा गया। डॉक्टरों ने दो युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें देहरादून रेफर कर दिया है।

जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार बोलेरो देहरादून से मोरी की ओर जा रही थी। सौंदाड़ी के करीब पहुंचते ही वाहन अचानक बैलेंस खो बैठा और सीधा खाई में जा गिरा। हादसे में चालक सहित चार युवक हिमांशु रावत (18) निवासी कुनारा, रितिक रावत (18) निवासी सालारा, अभिषेक (18) निवासी कोट गांव और चुनू (16) निवासी भितरी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सीएचसी पुरोला लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रितिक और अभिषेक की हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर देहरादून भेज दिया गया। सीएचसी पुरोला के प्रभारी चिकित्सक डॉ. मनोज असवाल ने बताया कि दोनों युवकों की स्थिति चिंताजनक थी, इसलिए उन्हें तत्काल रेफर किया गया।

इससे पहले भी इसी क्षेत्र में लगातार सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले अदनी रौंतल मार्ग पर एक वाहन खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी और दो लोग घायल हुए थे। वहीं धरासू जोगत मोटर मार्ग पर भी हाल में एक वाहन खाई में गिरा था, जिसमें एक महिला ने दम तोड़ दिया था और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। हर हादसे में पुलिस और आपदा टीमों ने समय पर रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है।

Leave a Reply