भरोसे का खून: प्रेम में धोखा खाई पूजा की सिर कटी लाश से उठा पर्दा, बेटी को भी बेचने की रच रहा था साजिश

पूजा ने जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा किया उसी ने उसकी जिंदगी छीन ली दो साल तक मुश्ताक नाम का टैक्सी चालक उसका इस्तेमाल करता…

पूजा ने जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा किया उसी ने उसकी जिंदगी छीन ली दो साल तक मुश्ताक नाम का टैक्सी चालक उसका इस्तेमाल करता रहा उसकी मदद से पैसे उड़ाता रहा यहां तक कि सितारगंज में एक प्लॉट तक खरीदवा लिया। पूजा ने उसकी हर जरूरत पूरी की कभी दोस्ती के नाम पर तो कभी प्यार के नाम पर फिर अचानक वह चुपचाप अपने घर गया और दूसरी लड़की से निकाह कर लिया।

जब पूजा को इस धोखे का पता चला तो वह सितारगंज पहुंची वहां उसकी मुश्ताक से बहस हुई बात पंचायत तक पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया गया। लेकिन पूजा ने हार नहीं मानी वह लगातार जवाब मांगती रही फिर एक दिन मुश्ताक ने उसे हमेशा के लिए चुप कर दिया। खटीमा के काली पुलिया अंडरपास के पास जब पूजा की सिर कटी लाश मिली तो उसका भाई आशीष विश्वास वहीं टूट गया उसने बहन का दुपट्टा देखा और पहचान लिया यही दुपट्टा राखी वाले दिन उसने पहना था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

पूजा की हालत देखकर किसी की भी रूह कांप जाए इतनी बेरहमी से उसकी हत्या की गई थी कि पहचानना मुश्किल हो गया था आशीष साढ़े पांच महीने से बहन की सलामती की दुआ मांग रहा था। जब मुश्ताक ने अपना जुर्म कबूल किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई वह कभी बहन के दुपट्टे को देखता तो कभी अपनी सूनी कलाई को उसकी बस एक ही मांग थी कि मुश्ताक को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

मुश्ताक की सच्चाई सामने आने के बाद एक और बात पता चली कि उसने पहले पूजा की बेटी को बेचने की साजिश रची थी, जैसे ही पूजा को इसका अंदाजा हुआ उसने बेटी को अपने पास बुला लिया। दरअसल पूजा पहले से शादीशुदा थी उसका एक बेटा और एक बेटी है लेकिन पति से अलग रह रही थी और गुरुग्राम में छोटी बहन के साथ नौकरी करती थी तभी उसकी मुलाकात मुश्ताक से हुई।

कुछ साल पहले मुश्ताक कुटरी गांव में पंक्चर की दुकान चलाता था फिर टैक्सी चलाने लगा और सितारगंज खटीमा दोनों जगह रहने लगा यहीं उसकी पूजा से जान पहचान हुई धीरे धीरे दोनों करीब आ गए लेकिन मुश्ताक का मकसद कुछ और ही था।

परिजनों ने पुलिस पर भी सवाल उठाए उन्होंने बताया कि नवंबर में जब पूजा लापता हुई थी तब सितारगंज कोतवाली गए थे। लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की तब मजबूरन पूजा की छोटी बहन ने गुरुग्राम में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

गुरुग्राम में दर्ज शिकायत और कॉल डिटेल के आधार पर जब मुश्ताक को हिरासत में लिया गया तो उसने सब कुछ उगल दिया उसने बताया कि कैसे उसने पूजा की हत्या की पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पूजा की सिर कटी लाश बरामद कर ली, हालांकि अब तक उसका सिर नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक मुश्ताक और पूजा के बीच प्रेम संबंध था लेकिन अभी तक लिव इन की पुष्टि नहीं हुई है।