अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा ताकुला मंडल द्वारा युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने एवं स्थानीय विधायक रेखा आर्य के उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर हर्ष व्यक्त किया है। सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित की है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसमें मंडल एवं बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकता है और यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह रावत, मंडल महामंत्री जगदीश सिंह डंगवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश बिष्ट, गजराज भाकुनी, आशीष भाकुनी, विजय वर्मा, दिनेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

