अल्मोड़ा नगरपालिका को नगर निगम का दर्जा मिलने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने अल्मोड़ा नगरपालिका को नगर निगम का दर्जा मिलने पर शिखर तिराहे पर मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने अल्मोड़ा नगरपालिका को नगर निगम का दर्जा मिलने पर शिखर तिराहे पर मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और इसे सरकार का ऐतिहासिक फैसला बताया।


नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि सरकार ने अल्मोड़ा नगर पालिका को नगर निगम बनाकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। इससे नगर के विकास को नई दिशा मिलेगी। वर्षों से आर्थिक संकट से जूझ रही नगर पालिका को अब राहत मिलेगी और अल्मोड़ा के नागरिकों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का अधिक लाभ मिलेगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। तेजी से बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए अल्मोड़ा को नगर निगम का दर्जा दिया गया है,जिससे विकास के प्रति सरकार की दृढ़ सोच प्रदर्शित होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर निगम बनने के बाद अल्मोड़ा को एक नई पहचान मिलेगी।


शर्मा ने इस फैसले के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमित मोनू, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, राजीव गुरुरानी, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मंत्री महेश बिष्ट, देवाशीष नेगी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, अजय वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, नमो ऐप संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह, महेश नयाल, दर्शन रावत, विनीत बिष्ट, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष सौरव वर्मा, जगत भट्ट, श्याम पांडे, नगर मंत्री दिशांत पवार, धर्मवीर आर्य, सुनील जोशी, जगमोहन बिष्ट, आशीष गुरुरानी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नमन गुरुरानी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा, पियूष कुमार, आशीष कुमार, सलमान अंसारी, मुकुल कुमार, रमेश लाल, पीयूष कुमार, आशीष उपाध्याय, बालकृष्ण जोशी, हरीश बिष्ट, बलदेव आर्य, हीरा कनवाल, निशा बिष्ट और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।