भाजपा कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा शहर के बीच जन सुविधा केंद्र स्थापित करने की मांग उठाई

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं के एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मिलकर नगर के मध्य नगर पालिका में एक जन सुविधा केंद्र…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं के एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मिलकर नगर के मध्य नगर पालिका में एक जन सुविधा केंद्र स्थापित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से दी जा रही हैं परंतु कई प्रमाण पत्रों में खतौनी की प्रमाणित प्रति की आवश्यकता होती है तथा पेंशन धारकों के लिए जीवित प्रमाण पत्र प्रतिवर्ष होती है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए नगर पालिका में सुविधा केंद्र खोला जाए जहां पर यह सुविधा उपलब्ध हो।

मामले पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने कहा कि जनता को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से इस पर उचित कार्यवाही कर शीघ्र ही जन सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा। शिष्टमंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, सभासद अमित साह मोनू, सभासद मनोज जोशी, पूर्व नगर महामंत्री कृष्ण बहादुर सिंह, नामित सभासद अर्जुन बिष्ट शामिल थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272