भाजपा कार्यकर्ता व्हाट्सएप पर भेजता था अश्लील वीडियो फिर महिला मोर्चा ने घर में घुसकर की चप्पलों की बरसात, देखें Video

उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा का एक कार्यकर्ता महिला पदाधिकारी को अश्लील वीडियो भेजता था। इसके बाद वह अब विवादों में घिर गया है।…

उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा का एक कार्यकर्ता महिला पदाधिकारी को अश्लील वीडियो भेजता था। इसके बाद वह अब विवादों में घिर गया है। यह मामला खंदौली क्षेत्र का है, जहां आनंद शर्मा नामक युवक पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं।


युवक पर आरोप है कि वह बार-बार व्हाट्सएप पर आपत्ति जनरल फोटो और वीडियो भेजता था। महिलाओं का कहना है कि वह चेहरा ढककर खुद ही अश्लील वीडियो बनाता था और उन्हें भेजता था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

महिलाओं को जब इस बारे में पता चला तो उनका सब्र टूट गया इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आरोपी के घर पहुंच कर उसके कमरे में घुसकर उस पर चप्पल और थप्पड़ों की बरसात कर दी। उसे लातो और घूंसो से भी पीटा गया। करीब 2 मिनट की इस कार्रवाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।


जानकारी के मुताबिक, आरोपी एक मैरिज होम चलाता है। मामला थाने नहीं पहुंचा, क्योंकि पीड़ित महिलाओं और आरोपी के परिजनों के बीच समझौता हो गया।