भाजपा (BJP)विकास के मुद्दे पर जीतेगी चुनाव- प्रकाश

BJP

BJP will win elections on the issue of development

अल्मोड़ा, 09 नवंबर 2021- बीजेपी के हवालबाग मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट ने कहा कि भाजपा(BJP) ने विकास को समाज के अंतिम पंक्ति और वंचितों तक पहुंचाने की अवधारणा पर कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में उतरेगी तो अपने विकास कार्यों व सुशासन के मुद्दे को लेकर जनता तक जाएगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यशैली की परीक्षा होती है और बीजेपी इस परीक्षा में सफलता हासिल करेगी। लेकिन प्रदेश सरकार की जीत की पहले से मिल रही आहट से कांग्रेस घबरा गई है और उलजुलूल और मिथ्या आरोप लगा रही है जिसका जबाव आगामी चुनाव में जनता देगी।