प्रियंका गांधी के वायनाड में शपथ लेने पर भाजपा ने कसा तंज कहा ,” नई मुस्लिम लीग सांसद ने शपथ ली’

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की वायनाड लोकसभा उपचुनाव में जीत पर भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अब तंज कसा…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की वायनाड लोकसभा उपचुनाव में जीत पर भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अब तंज कसा है। उन्होंने प्रियंका गांधी की जीत को निशाना बनाया और इस पर एक ट्वीट भी किया है , “वायनाड से नई मुस्लिम लीग सांसद ने शपथ ली। गांधी परिवार के लिए ऐतिहासिक क्षण।”

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मालवीय का यश बयान ऐसे समय सामने आया जब कांग्रेस पार्टी ने वायनाड उपचुनाव में जीत हासिल कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। प्रियंका गांधी ने इस चुनाव में खड़े होने और जीतने को कांग्रेस की एक बड़ी सफलता बताई है। बताया जा रहा है कि वायनाड लोकसभा सीट पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मिली थी लेकिन उनकी अमेठी में हार के बाद उन्होंने वायनाड से जीत हासिल की।

अब प्रियंका गांधी ने यह सीट जीत कर कांग्रेस के लिए इसे बरकरार रखा है। बीजेपी नेता मालवीय के इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रिया आ रही है। कांग्रेस समर्थकों ने इसे बीजेपी की हताशा करार दिया है, जबकि बीजेपी समर्थक इसे एक कटाक्ष के रूप में देख रहे हैं।

वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने चार लाख से अधिक वोटो से जीत हासिल की। इतनी बड़ी जीत पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मानी जा रही है। यह जीत कांग्रेस के लिए दक्षिण भारत में अपनी स्थिति मजबूत दिख रही है।

यह सीट भी काफी अहम मानी जा रही है। प्रियंका गांधी 28 नवंबर 2024 को संसद में शपथ लिया। इस शपथ के साथ संसद में गांधी परिवार के तीन सदस्य एक साथ बैठेंगे।