अल्मोड़ा में भी हुई बीजेपी मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा, इन्हें मिली जिम्मेदारी

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की स्वीकृति एवं प्रदेश के सभी मोर्चा अध्यक्षों से परामर्श के उपरांत अल्मोड़ा जिले के…

Screenshot 2025 1213 185310

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की स्वीकृति एवं प्रदेश के सभी मोर्चा अध्यक्षों से परामर्श के उपरांत अल्मोड़ा जिले के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है।


भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल की ओर से इसकी घोषणा की गई, उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा की जिम्मेदारी पंकज भाकुनी को सौंपी गई है, जबकि महिला मोर्चा की कमान पूनम पालिवाल को दी गई है।

इसी क्रम में किसान मोर्चा का अध्यक्ष हरीश सिंह बिष्ट को बनाया गया है।‌जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिम्मेदारी पूरननाथ गोस्वामी को सौंपी गई है। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पद पर त्रिलोक राम तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पद पर राजिक अंसारी की नियुक्ति की गई है।


जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने सभी नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी मोर्चा अध्यक्ष पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।

Leave a Reply