भाजपा मजखाली मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

अल्मोड़ा। भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आज मजखाली मंडल के मजखाली में आयोजित की गई। बैठक में जिले के प्रभारी व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह…

10a65b8503e82d42e4b86c020afba675

अल्मोड़ा। भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आज मजखाली मंडल के मजखाली में आयोजित की गई। बैठक में जिले के प्रभारी व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि बिशन सिंह चुफाल,जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, बालविकास कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, मुख्य वक्ता जिलामहामंत्री महेश नयाल, मंडल प्रभारी जिलमंत्री विनीत बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष बिशन कनवाल द्वारा दीप जलाकर की गई।
 
मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी वर्गों का समावेश है और हमारा कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ हर कार्य को पूरा करता है। चुफाल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी लोगों की मदद करना हो या खाद्यान्न योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाना हो या फिर टीकाकरण अभियान हो, हर जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समाज में बढ़ चढ़कर कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगे चुनावी वर्ष में सरकार की नीतियों को प्रत्येक घर के प्रत्येक सदस्य तक पहुंचाने का संकल्प ले। पेयजल मंत्री के रूप में उनका प्रयास है राज्य में अधिकतर जगह पानी की समस्या का निदान हो सके,जलजीवन मिशन के तहत हर घर मे पानी पहुँचाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है।

महिला विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार द्वारा किये जा रहे अभूतपूर्व कार्यो से विपक्ष बौखला गया है। सरकार लगातार जनहितों के कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी मजखाली मण्डल का हर कार्यकर्ता सरकार का प्रतिनिधि है उसे जनता के कार्यो को कराने का प्रयास करना है, सरकार कर हर जनप्रिय कार्य को आम जन के मध्य ले जाना है। कोरोना काल मे भी सरकार द्वारा अनेक कार्य किये गए, वर्तमान में हमारी सरकार मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है, ऑक्ज़ीजन प्लांट भी हमारी सरकार द्वारा लगाए जा रहे है, भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कोरोना जैसी महामारी में जरूरतमंद लोगों के मध्य था।

जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन सरकार व आम जनता के मध्य की कड़ी है और सरकार के कार्यो को आम जनता के मध्य ले जाने की जिम्मेदारी भी भाजपा कार्यकर्ता की है। जिलामहामंत्री महेश नयाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो कब किस कार्यकर्ता को क्या जिम्मेदारी दे दे यह उसे भी पता नही होता, भारतीय जनता पार्टी एक विचार में चलने वाली पार्टी है। मंडल प्रभारी विनीत बिष्ट ने बैठक का व्रत लिया और कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए,कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित कार्यकर्ता है अब हम 2022 के चुनाव के लिए जा रहे है, सरकार की उपलब्धियों को आम जन तक पहुँचाने का प्रयास करे, भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता समाज में हर वर्ग के साथ उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान निकालने का प्रयास करता है। 

बैठक में दीपक रावत, दीपक बोरा,राम चन्द्र जोशी,राजेन्द्र प्रसाद,महेंद्र राणा,बालम कडायत,सौरभ अधिकारी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमा रावत,पूर्व मंडल अध्यक्ष दीवान सिह जलाल,नंदन सिह, इंद्र सिह, हरीश बिष्ट,विमला रावत,रमेश कांडपाल, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।