रानीखेत में बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विमला रावत का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

संगठनात्मक जिलाध्यक्ष रानीखेत घनश्याम भट्ट के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम रानीखेत। भाजपा महिला मोर्चा नवनियुक्त प्रदेश मंत्री विमला रावत के सम्मान में संगनाठात्मक जिला…

Screenshot 2026 0106 190627

संगठनात्मक जिलाध्यक्ष रानीखेत घनश्याम भट्ट के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम

रानीखेत। भाजपा महिला मोर्चा नवनियुक्त प्रदेश मंत्री विमला रावत के सम्मान में संगनाठात्मक जिला कार्यकारिणी रानीखेत ने कार्यक्रम आयोजित कर उनका फुल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा विमला रावत को प्रदेश मंत्री बनाए जाने से महिला मोर्चा और सशक्त होगा।
नगर के एक होटल में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने कहा कि पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ती विमला रावत पिछले लम्बे समय से संगठन के विभिन्न दायित्वो को निभाते हुए पूर्ण निष्ठा व समर्पण से कार्य करती आ रहीं हैं। उनके प्रदेश मंत्री बनने से पार्टी को सांगठनिक अनुभवों का लाभ मिलेगा। जिला महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल ने कहा भाजपा महिलाओं को पूर्ण सम्मान देती आई है। प्रदेश नेतृत्व ने विमला रावत को यह सम्मान उनके संगठन के प्रति समर्पित भाव व धरातल पर किए गए कार्यो के
नाते दिया है, उनके प्रदेश मंत्री बनने से महिला मोर्चा में और अधिक मजबूती आएगी।
नव नियुक्त प्रदेश मंत्री विमला रावत ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते कहा कि उन पर भरोसा जताकर उन्हें जो जिम्मेदारी सौपी है, उस पर वह पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करेंगी। वही प्रदेश व क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाओं को मोर्चा से जोड़ा हेतू शीघ्र ही मंडल व बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए सभी का आभार जताया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमा नेगी, ध्यान सिंह नेगी, चंदन भगत, आशुतोष शाही, प्रदीप बिष्ट, रेखा आर्या, कुलदीप अग्रवाल, प्रभा फर्त्याल, भावना बुधोड़ी, पुष्पा बुधानी, जयंती देवी, मुकेश पाण्डे सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply