भाजपा नेता के बेटे को कार ने कुचला, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

अंबिकापुर: भाजपा नेता के बेटे को एक कार ने बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी गंभीर हालत हो गई। उसे बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अंबिकापुर: भाजपा नेता के बेटे को एक कार ने बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी गंभीर हालत हो गई। उसे बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

घटना के अनुसार, भाजपा नेता धीरज सिंह देव का बेटा स्वतंत्र सिंह देव अपनी बुआ के घर अंबिकापुर के वसुंधरा कॉलोनी में आया हुआ था। जब वह घर के बाहर खेल रहा था, तब एक तेज़ रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया।

हादसे के बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई और अंततः उसकी मृत्यु हो गई। सीसीटीवी फुटेज में यह दर्दनाक घटना कैद हुई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।