भाजपा नेता ध्रुव रौतेला बने मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष

email image link पत्रकारिता से जुड़े रहे और हल्द्वानी निवासी बीजेपी नेता ध्रुव रौतेला को प्रदेश सरकार ने”मीडिया सलाहकार समिति” में “उपाध्यक्ष” पद की जिम्मेदारी…

Screenshot 2026 04 03 20 30 32 51 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

पत्रकारिता से जुड़े रहे और हल्द्वानी निवासी बीजेपी नेता ध्रुव रौतेला को प्रदेश सरकार ने”मीडिया सलाहकार समिति” में “उपाध्यक्ष” पद की जिम्मेदारी दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


संगठन और सामाजिक क्षेत्र में अच्छी छवि रखने वाले ध्रुव लंबे समय तक पत्रकारिता से भी जुड़े रहे हैं साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भगतसिंह कोश्यारी के ओएसडी की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।


आज ध्रुव को प्रदेश सरकार ने मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है।


सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी पत्र के अनुसार उन्हें इस पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नामित किया जाता है।


ध्रुव को यह जिम्मेदारी मिलने पर उनके साथियों, शुभचिंतकों और मीडिया से जुड़े लोगों ने बधाई दी है।
ध्रुव रौतेला ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी साझा की है, उन्होंने लिखा है कि
, ” निशब्द हूँ संगठन को प्रणाम मेरे नेता आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी का सादर अभिवादन एवं धन्यवाद ।”

318324

Leave a Reply