अल्मोड़ा में हर घर तिरंगा अभियान के लिए बीजेपी ने की तैयारी बैठक

आज, 10 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर मंडल की बैठक का आयोजन शैलेश होटल स्थित सांसद कार्यालय…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

आज, 10 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर मंडल की बैठक का आयोजन शैलेश होटल स्थित सांसद कार्यालय में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष अमित साह मोनू ने की, जबकि संचालन नगर महामंत्री और तिरंगा अभियान के संयोजक अर्जुन बिष्ट ने किया।


बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रवि रौतेला ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य राष्ट्रीयता के भाव को हर घर तक पहुंचाना है। इस अभियान के तहत नगर मंडल के हर बूथ पर और घर-घर जाकर राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस घर-घर तिरंगा अभियान में पूरा सहयोग देने का आग्रह किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने बताया कि पार्टी द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।


बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता रणजीत सिंह भंडारी,जिला मंत्री देवाशीष नेगी, जिला मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, नमो ऐप के संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, तिरंगा अभियान के सहसंयोजक चंदन रावत, नगर उपाध्यक्ष सौरव वर्मा, दिनेश मटपाल, आशीष गुरुरानी, अशोक गोस्वामी, भीमा पवार, जगमोहन बिष्ट, श्याम पांडे, पंकज जोशी, बबीता आर्य, संजना आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।