छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक निजी अस्पताल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक महिला कर्मचारी है। जबकि अस्पताल की महिला डॉक्टर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार यह मामला 24 अगस्त का है। कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि एक महिला ने बीते दिवस पुलिस में शिकायत दी कि वह नगर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिये गई और महिला डॉक्टर ने उसे कुछ टेस्ट लिखे, महिला के अनुसार इस टेस्ट के लिये उससे इजाजत भी नही ली गई। महिला ने आरोप लगाया कि पहले तो एक महिला कर्मचारी ने उसका टेस्ट किया और बाद में एक पुरूष कर्मचारी भी वहां आ गया और उसके साथ छेड़खानी की।
इस मामले में महिला द्वारा पुलिस में शिकायत किये जाने पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि एक महिला और एक पुरूष कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया हैं। उन्होंने बताया कि दोनों कर्मचारी टेस्ट से संबधित कोई भी कागजात प्रस्तुत नही कर सके। दोनों कर्मचारियो के खिलाफ 354 (सी) औैर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है तथा डॉक्टर के खिलाफ लगे आरोपो की जांच की जा रही है।

