कॉमेडी क्वीन ने हर्ष लिम्बाचिया के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट कर की दूसरी प्रेग्नेंसी का किया अनाउंसमेंट

कॉमेडी की दुनिया की मशहूर ‘लाफ्टर क्वीन’ भारती सिंह ने एक बार फिर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। लोकप्रिय कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती…

n6840248491759827943509265e6ebd1d828c6d33a532d5e5fa2c7986b4b2645368cb91725854c62a1fcc3f

कॉमेडी की दुनिया की मशहूर ‘लाफ्टर क्वीन’ भारती सिंह ने एक बार फिर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। लोकप्रिय कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

सोमवार शाम उन्होंने अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर प्रेग्नेंसी की घोषणा की। तस्वीर में कपल पहाड़ों के बीच पोज देता नजर आ रहा है। इस दौरान भारती पेस्टल पिंक और येलो टॉप के साथ व्हाइट ट्राउजर पहने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

तस्वीर में हर्ष लिम्बाचिया उन्हें गले लगाए हुए हैं और दोनों के चेहरे पर दोबारा पेरेंट्स बनने की खुशी साफ झलक रही है। पोस्ट के कैप्शन में भारती ने लिखा, “हम फिर से प्रेग्नेंट हैं #धन्य #गणपति बप्पा मोरया #धन्यवाद #भगवान का शुक्रिया #जल्द आ रहा है।”

इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज ने कपल को बधाई दी। उनके बेटे लक्ष्य लिंबाचिया, जिन्हें प्यार से ‘गोल्ला’ कहा जाता है, ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर की जिसमें वह रेड टी-शर्ट में नजर आए और लिखा, “मैं बड़ा भाई बनने वाला हूं। अब मुझसे भी छोटा कोई आ रहा है।”

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों की केमिस्ट्री ऑन और ऑफ स्क्रीन दर्शकों को हमेशा आकर्षित करती रही है। अप्रैल 2022 में इस जोड़े ने अपने पहले बच्चे लक्ष्य का स्वागत किया था। अब दूसरी खुशखबरी के साथ उन्होंने फिर एक बार इंटरनेट पर मुस्कान बिखेर दी है।