पिथौरागढ़ जनपद के अनेक गांवों में पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

पिथौरागढ़। जनपद में ब्लाक और बूथ स्तर पर शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को पार्टी जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

पिथौरागढ़। जनपद में ब्लाक और बूथ स्तर पर शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को पार्टी जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ता मूनाकोट ब्लॉक के बडारी, बिचखोली, सुनसेरा, तल्ली चौड़, अड़किनी, लमदुंगरी, मड़ सौन तक गए और लोगों से संवाद किया।

कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों से कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक जो ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है, उसमें लोगों का भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है। उस यात्रा के समर्थन में और स्थानीय स्तर पर लोगों के मुद्दों को शामिल करते हुए कांग्रेस जन, आम जन मानस को यात्रा के साथ जोड़ रहे हैं। साथ ही देश के समक्ष चल रही समस्याओं से रूबरू करा रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल सौन, सुनील बिष्ट, दीपक लुंठी, जीवन कोहली, रोहन सौन, दीपक बेलाल, शमशेर भंडारी, सौरभ भंडारी, कार्तिक खर्कवाल, उमेश प्रसाद, दिनेश बिष्ट, शंकर खड़ायत, दिगंबर, राकेश, पंकज, अनिल,सुरेंद्र, भुप्पी, बॉब, अप्पू, विक्रम, धीरज आदि उपस्थित थे।