Bengaluru Murder : फ्रिज में महालक्ष्मी के मिले 50 से भी अधिक टुकड़े, पुलिस ने किया आरोपी की पहचान का दावा

बेंगलुरु में 29 वर्षीय महिला महालक्ष्मी की हत्या कर दी गई। इस मामले जानकारी सामने आई है। पुलिस ने 23 सितंबर को दावा करते हुए…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

बेंगलुरु में 29 वर्षीय महिला महालक्ष्मी की हत्या कर दी गई। इस मामले जानकारी सामने आई है। पुलिस ने 23 सितंबर को दावा करते हुए कहा कि उसने इस हत्याकांड के मुख्य संदिग्ध की पहचान कर ली है। हालांकि, अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि महिला के मल्लेश्वरम स्थित एक बेडरूम वाले अपार्टमेंट में मौजूद फ्रिज के अंदर महिला के शव के 59 टुकड़े मिले हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने बताया कि पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी ओडिशा का रहने वाला है और वह बेंगलुरु में रह रहा था। माना जा रहा है कि वह अभी पश्चिम बंगाल में है और उसे गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत है।

इससे पहले बेंगलुरु शहर के पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, कि ‘इस मामले में तमाम पहलुओं से जांच की जा रही है। मुख्य संदिग्ध की पहचान हो चुकी है, और उसे गिरफ्तार करने के लिए कोशिश की जा रही है। वह दूसरे राज्य का रहने वाला है, लेकिन वह बेंगलुरु में रहता है। फिलहाल, हम इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते है, क्योंकि इससे अभियुक्त को मदद मिल सकती है।’

पुलिस को फ्रिज के पास एक ब्लू सूटकेस भी मिला था, जिसमें महिला का शव टुकड़ों में पाया गया था। सूटकेस की रिकवरी के साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्यारा शव को बाहर ले जाना चाहता था या इसको कहीं से लाया गया था। इस बीच, महिला के शव का पोस्टमार्टम हो गया है और अब रिपोर्ट का इंतजार है।

आपको बता दें कि बेंगलुरु के मल्लेश्वरम क्षेत्र में मौजूद अपार्टमेंट में 21 सितंबर को पड़ोसियों ने दुर्गंध आने की शिकायत दी थी। जिसके बाद महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया था। घटनास्थर पर पहुंची बेंगलुरु पुलिस के अनुसार इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने 6 टीम बनाई है।

महालक्ष्मी अपनी मां के साथ रहती थी। बीते 19 दिनों से महालक्ष्मी से मां की बात नहीं हुई थी। मकान मालिक की बात सुन कर वो घबरा गई। महालक्ष्मी के घर की एक चाबी मां के पास रहती थी। वो फौरन चाबी लेकर अपनी दूसरी बेटी के साथ महालक्ष्मी के साथ घर पहुंची।


मकान मालिक और पड़ोसियों की मौजूदगी में घर का दरवाजा खोला गया। लेकिन दरवाज़ा खुलते ही अंदर से इतनी तेज़ बदबू आई कि सभी पीछे हट गए। कुछ देर बाद हिम्मत कर फिर से वो अंदर गए।फर्श पर हर तरफ खून के निशान थे। मांस के छोटे-छोटे लोथड़े यहां वहां पड़े थे, और खून की एक सूखी हुई लकीर कमरे में रखे फ्रिज तक जा रही थी। जैसे ही फ्रिज का दरवाजा खुला एक चीख के साथ सभी लोग उल्टे पैर कमरे से बाहर की तरफ भागे। उस एक पल में उन्होंने जो कुछ फ्रिज के अंदर देखा, वो दहलाने वाला था।

मकान मालिक सब कुछ समझ चुका था। उसने फौरन पुलिस को फोन किया आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंची और कमरे में दाखिल हुई। लेकिन बदबू इतनी तेज थी कि उनसे रुका नहीं गया। पुलिस टीम भी बाहर निकल आई। फिर डबल मास्क मंगाया गया। डबल मास्क पहनकर फिर से पुलिस कमरे में गई। फ्रिज का दरवाजा खुला था। सामने सबकुछ दिख रहा था। फ्रिज के सबसे ऊपरी खाने में दो इंसानी पैर रखे थे। बीच के खाने में इंसानी जिस्म के अलग-अलग हिस्से और सबसे निचले खाने में रखा था एक सिर… महालक्ष्मी का सिर।

इस मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है।