स्किन से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं के लिए नाभि पर लगाएं इस तरह से तेल

नाभि हमारे शरीर का बहुत ही अहम अंग है। बहुत सी समस्याओं को दूर करने का राज नाभि में ही छुपा हुआ होता है। नाभी…

नाभि हमारे शरीर का बहुत ही अहम अंग है। बहुत सी समस्याओं को दूर करने का राज नाभि में ही छुपा हुआ होता है। नाभी से बहुत सी चीजों का संबंध होता है। आजकल हमें स्किन से जुड़ी बहुत सी समस्याएं देखने को मिलती है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको नाभि में तेल लगाना चाहिए। अगर आप तेल की 2-3 बूंदे लेकर नाभि पर मसाज करते हैं तो इससे आपको बहुत से फायदे मिलते हैं। इससे आपके पाचन तंत्र में सुधार होता है। अलग-अलग तेल का प्रयोग अलग-अलग समस्याओं के लिए किया जा सकता हैं। आज हम किसी के बारे में बात करेंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


अगर आप चेहरे के कील मुहांसों से परेशान हो गए हैं तो नाभि में सरसों के तेल का उपयोग करें। सरसों के तेल की कुछ बूंदे लेकर नाभि में डाले और हल्के हाथों से मसाज करें। रेगुलर उपयोग से चेहरे के दाग धब्बे दूर होंगे। नाभि में सरसों के तेल के प्रयोग से आपके होंठ भी गुलाबी और मुलायम होते हैं। अगर आप को फटे होंठों की समस्या रहती है तो आप सरसों के तेल को नाभि में जरूर लगाएं। अगर आप नाभि पर बादाम का तेल लगाते हैं तो आपके चेहरे पर निखार आता है। इसके अलावा चेहरे की रंगत सुधरती है।