नगर निकाय चुनाव से पहले अल्मोड़ा की राजनीति में हलचल, कांग्रेस छ़ोड़ चुके त्रिलोचन जोशी सहित कई ने ज्वाइन की बीजेपी

अल्मोड़ा में नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा जब पार्टी छोड़ चुके त्रिलोचन जोशी समेत कई प्रमुख नेता भाजपा में…

अल्मोड़ा में नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा जब पार्टी छोड़ चुके त्रिलोचन जोशी समेत कई प्रमुख नेता भाजपा में शामिल हो गए। त्रिलोचन जोशी ने पिछली बार कांग्रेस से नगरपालिका अध्यक्ष का टिकट ना मिलने पर कांग्रेस छोड़ दी थी और नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था।


त्रिलोचन जोशी के साथ ही कांग्रेस से जुड़े रहे मनोज सनवाल, सुनील कर्नाटक, हरीश जोशी, अखिलेश राणा, सौरभ पंत, मनोज तिवारी, स्मिता जोशी, विक्रम शाह, चिरंजीव लाल वर्मा, सागर वर्मा, अमित मल्होत्रा, सोनिया कर्नाटक, प्रद्युम्न सिंह बोरा और अखिलेश राणा ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा और मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा की उपस्थिति में इन नेताओं ने भाजपा ज्वाइन करने का निर्णय लिया। त्रिलोचन जोशी ने भाजपा में शामिल होते हुए कहा कि अल्मोड़ा नगर की जनता अब बड़े बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में नगर की हालत खराब हो चुकी है, और अब जनता विकास और नई सोच के लिए भाजपा की तरफ उम्मीद लगाए हुए है।