कैबिनेट (Modi cabinet) विस्तार से पहले निशंक- हर्षवर्द्धन समेत कई मंत्रियों की छुट्टी, इन नेताओं को मिल सकता है मौका

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल और विस्तार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम को होने वाला…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

b50e1f965b86f875f8c69388f919cd06

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल और विस्तार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम को होने वाला है। लेकिन इससे पहले कई मंत्रियों की छुट्टी हो गई है। जिसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन व एमएचआडी मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल है। 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में 43 नेता केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नए चेहरों को मौका मिलेगा।

इन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा- 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, श्रम मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक,  स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी, सदानंद गौड़ा, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोतरे, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, रतनलाल कटारिया, राज्य मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी। 
वहीं, मंगलवार को ही सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत को हटाकर उन्हें कर्नाटक के राज्यपाल का जिम्मा दिया गया था। इस तरह से अब तक 10 लोगों की कैबिनेट से छुट्टी कर दी गई है।

मंत्री पद के संभावित चेहरे- 
भाजपा के नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अजय भट्ट, भूपेंद्र यादव, शोभा करंदलाजे, सुनीता दुग्गल, मीनाक्षी लेखी, भारती पवार, शांतनु ठाकुर, कपिल पाटिल, आरसीपी सिंह जद(यू), लोजपा के पशुपति पारस, अनुप्रिया पटेल (अपना दल)