अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है। नवंबर का महीना शुरू होने वाला है।
नए महीने की शुरुआत के साथ ही हर किसी को यह जानना भी जरूरी है कि महीने में कितने सरकारी अवकाश होंगे और कितने दिन बैंक और अन्य दफ्तर बंद रहेंगे क्योंकि नवंबर 2025 में बैंक कुछ दिनों के लिए बंद होने वाले हैं त्योहारों और स्थानीय छुट्टियों के कारण 9 से 10 छुट्टियां होंगी।
ग्राहक RBI की बैंक अवकाश सूची देखकर अपने लेन-देन की योजना बना सकते हैं और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग पहले से कर सकते हैं।
इस महीने भी बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं। नवंबर में बैंक जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए आवश्यक सूचना भी जारी की गई है।
त्योहारों का मौसम खत्म हो गया लोग काम पर लौट रहे हैं फिर भी नवंबर में बैंक 9 से 10 दिनों के लिए बंद रहेंगे। अक्टूबर एक व्यस्त महीना था और नवंबर भी कुछ प्रमुख त्योहारों के लिए जाना जाता है। इसलिए किसी भी लेनदेन की असुविधा से बचने के लिए पहले जानकारी कर ले।
गुरु नानक जयंती सहित कई स्थानीय और धार्मिक अवसरों के कारण इस महीने बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे। हालाँकि, बैंक बंद होने पर भी आप NEFT/RTGS ट्रांसफर, ऑनलाइन बिल भुगतान, मोबाइल बैंकिंग और कार्ड सेवाओं जैसे डिजिटल और ऑनलाइन माध्यमों से अपने वित्तीय कार्य आसानी से कर सकते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल और हर महीने बैंक छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी करता है। यह बताता है कि बैंक किन दिनों बंद रहेंगे। इसलिए, किसी भी असुविधा से बचने के लिए बैंक शाखा में जाने से पहले इस सूची को अवश्य देखें। इस सूची में राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय छुट्टियों के साथ-साथ प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियों की जानकारी भी शामिल है।
तारीख (Date) दिन (Day) अवकाश/त्योहार (Holiday/Occasion)मुख्य रूप से प्रभावित राज्य/क्षेत्र
1 नवंबर शनिवार कन्नड़ राज्योत्सव / हरियाणा दिवस / विक्रम संवत कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात, 2 नवंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश (इगास बगवाल उत्तराखण्ड में ) पूरे देश में
3 नवंबर सोमवार निंगोल चक्कौबा मणिपुर और सिक्किम 5 नवंबर बुधवारगुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा अधिकांश राज्यों में (राष्ट्रीय महत्व)
8 नवंबर दूसरा शनिवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
9 नवंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
16 नवंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
22 नवंबर चौथा शनिवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में 23 नवंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
24 नवंबर 2025 सोमवार गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस पंजाब ,उत्तराखंड, दिल्ली
30 नवंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
