बाल्मीकि समाज की युवती से दुष्कर्म की घटना पर फूटा आक्रोश,अल्मोड़ा में फूंका यूपी सरकार का पुतला

Balmiki society

Outrage over the incident of rape by the girl of Balmiki society, UP government effigy burnt in Almora

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा,22 सितंबर 2020—यूपी के हाथरस में बाल्मीकि समाज की युवती से हुई हैवानियत की घटना पर अल्मोड़ा में भी आक्रोश पनप गया है। अल्मोड़ा में बाल्मीकि समाज ने सड़क पर उतर कर घटना के विरोध में यूपी सरकार का पुतला फूंका। उत्तराखंड बाल्मीकि कल्याणकारी महासभा के बैनरतले प्रदेश अध्यक्ष एके सिकंदर पंवार की मौजूदगी में चौघानपाटा में यूपी सरकार का पुतला फूंका।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बाल्मीकि समाज की बालिका के साथ जिस प्रकार दरिंदगी की गई वह शर्मनाक है। और ​उन्होंने दोषियों को तत्काल कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने और ऐसा नहीं होने पर देश भर में आंदोलन तेज करने और उत्तराखंड में जरूरत पड़ने पर सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी।


प्रदर्शन में राजपाल पंवार,सतीश, सुरेश केसरी,अभिषेक बाल्मीकि, अविनाश बाल्मीकि, विनय शैलानी, चेतन, मुकेश पंवार,अर्जुन बाल्मीकि, राज चौहान,अमन टकवाल,पारस, अंकित, साहिल,रजत, विवेक आदि मौजूद थे।