Badrinath and Mangalore assembly by-elections:: BJP lagging behind rapidly in Mangalore
देहरादून,13 जुलाई 2024— बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में के परिणाम में कड़ी टक्कर दिख रही है। मंगलौर में भाजपा प्रत्याशी तेजी से पिछड़ने लगे हैं यहां छह राउंड की मतगणना पूरी हो गई है जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना साढ़े आठ हजार से अधिक मतों से पिछड़ गए हैं। हालांकि अब भाजपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर आ गए है। कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन को 23985 तथा भड़ाना को 15247 मत मिले हैं बसपा के अब्दुर्रहमान को 15096 मत हासिल हुए है।
