जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा,की एक बैठक में बैडमिंटन खिलाड़ी सुरेन्द्र सिंह भंडारी की असामयिक मृत्यु पर शोक प्रकट किया गया।
सभी ने उनके व्यवहार कुशल, अच्छे खिलाड़ी के साथ साथ अनुशासन प्रिय होने की बात कही। भंडारी सिविल सर्विसेज में राज्य बैडमिंटन टीम का हिस्सा भी रहे, कई राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में उन्होंने पदक प्राप्त किए थे।
शोक सभा के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बैडमिंटन उत्तराखंड के महासचिव बी एस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार, जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष प्रशासन गोकुल मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ संतोष बिष्ट, उपसचिव संजय नज़्जोंन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, सलाहकार डीके सेन,सलाहकार जगमोहन फर्त्याल, चंद्र शेखर कांडपाल, अरविन्द जोशी, इंद्र सिंह, हरीश अधिकारी, अतुल जोशी, हिमांशु राज, विजय प्रताप सिंह, एन एस रजवार, डॉ नंदन बिष्ट, हरीश, स्नेहा, गौरव भट्ट, जीवन बोरा, दीपक देवड़ी, गौरव ढौंडियाल, सुमित मेहता, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंगयाल, सहित सभी खेल प्रेमियों ने शोक व्यक्त किया है।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अल्मोड़ा ने भी कर्मचारी व शिक्षक साथियों की मृत्यु पर शोक प्रकट किया है। डीके जोशी जिला अध्यक्ष, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अल्मोड़ा, योगेश उपाध्याय ने भी गहरा शोक व्यक्त किया।
