पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में होंगे विस चुनाव,असम,केरल, पुडुचेरी(UT) व तमिलनाडु की तिथियां भी घोषित,4 मई को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों असम, केरल, पुडुचेरी(UT), तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा कर दी है। असम, केरल, पुडुचेरी(केन्द्र शासित) में सिंगल…

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों असम, केरल, पुडुचेरी(UT), तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा कर दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


असम, केरल, पुडुचेरी(केन्द्र शासित) में सिंगल फेज में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को तथा पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। सभी के नतीजे 4 मई को आएंगे।

248150

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी, उन्होंने कहा कि पिछले 12 महीने में चुनाव आयोग ने पारदर्शिता लाने के लिए कई नए प्रयोग किए।

पहला था(एसआईआर) SIR, जिसमें यह निश्चित किया गया कि कोई भी अयोग्य व्यक्ति वोटर लिस्ट में न रहे। दूसरा-मोबाइल फोन पोलिंग स्टेशन के बाहर ही रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वोट देने के बाद उसे वापस लिया जा सकेगा।

अब इस घोषणा के साथ ही इन 5 राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी। 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे तब इस प्रक्रिया ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। असम में 3 और तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी। पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है।
आयोग के अनुसार इन व पांच राज्यों- यूटी में 17.4 करोड़ मतदाता और 824 सीटें हैं।

Leave a Reply