ठंड का मौसम आते ही अल्मोड़ा पुलिस का बड़ा फैसला! कल से शहर में ये 4 रूट रहेंगे ‘वन-वे’, जाने से पहले जान लें ये नियम

शीतकाल शुरू होते ही अल्मोड़ा में ट्रैफिक के नए नियम लागू, 3 नवंबर से बदल जाएगी व्यवस्थाअल्मोड़ा। अगर आप अल्मोड़ा शहर में रहते हैं या…

शीतकाल शुरू होते ही अल्मोड़ा में ट्रैफिक के नए नियम लागू, 3 नवंबर से बदल जाएगी व्यवस्था
अल्मोड़ा। अगर आप अल्मोड़ा शहर में रहते हैं या यहां आने-जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत ज़रूरी है! दरअसल, ठंड के मौसम को देखते हुए अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। कल यानी 3 नवंबर, 2025 से ये नए नियम लागू हो जाएंगे।
यातायात पुलिस का कहना है कि शहर में ट्रैफिक को सुव्यवस्थित रखने और जाम से बचने के लिए ये आंशिक परिवर्तन किए गए हैं। इन नियमों का पालन न करने पर आपको चालान भरना पड़ सकता है।


यहां जानें, कल से अल्मोड़ा में क्या-क्या बदल रहा है
माल रोड (Mall Road) पर अब ‘वन-वे’:
समय: सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक।
क्या होगा: माल रोड पर अब गाड़ी एक ही दिशा में चल पाएगी। लक्ष्मेश्वर से शिखर होटल की तरफ निर्धारित समय सीमा के बाद वाहनो का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ध्यान रहे, यह नियम रविवार के दिन लागू नहीं रहेगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


एल आर शाह रोड (LR Shah Road) पर सख्ती:
समय: सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक।
क्या होगा: शिखर से NTD की तरफ अब कोई भी चार पहिया वाहन (Four Wheeler) नहीं जा पाएगा। यह भी ‘वन-वे’ हो गया है।


लिंक रोड/टैक्सी स्टैण्ड तिराहे का रूट:
समय: सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक।
क्या होगा: लिंक रोड/टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा और करबला की तरफ भी चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। यहां भी वन-वे सिस्टम लागू रहेगा।


लक्ष्मेश्वर तिराहे (Laxmeshwar Tiraha) से शिखर का रूट:
समय: सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक।
क्या होगा: लक्ष्मेश्वर तिराहे से शिखर की ओर जाने वाले सभी चार पहिया वाहन अब प्रवेश नहीं कर पाएंगे।


अल्मोड़ा पुलिस की अपील: सहयोग करें
अल्मोड़ा पुलिस ने शहर की जनता और यहां आने वाले सभी लोगों से विनम्र अपील की है कि इन नए यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें। पुलिस का कहना है कि लोगों के सहयोग से ही शहर की यातायात व्यवस्था आसान और सुव्यवस्थित बनी रहेगी।