WWE की फाइट असली होती है या नकली ? ग्रेट खली ने बताई रिंग के अंदर की सच्चाई, जिसे जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान

WWE यानी वर्ल्ड वाइड एंटरटेनमेंट की दीवानगी दुनियाभर के कई लोगों में है। WWE के रिंग में जब मुक्के लात बरसते हैं तो दर्शकों की…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

WWE यानी वर्ल्ड वाइड एंटरटेनमेंट की दीवानगी दुनियाभर के कई लोगों में है। WWE के रिंग में जब मुक्के लात बरसते हैं तो दर्शकों की तालियां भी पूरे हॉल में गूंजती है।

एक रेस्लर दूसरे रेस्लर पर कोशिश यह कोशिश करता है कि वह अपने कॉम्पटीटर को तब तक मारे जब तक वह दोबारा उठ न जाए। इस गेम के अलग अलग नियम हैं। ग्रेट खली ने इस बारे में एक टीवी चैनल से चर्चा करते हुए बड़े राज खोले।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में ग्रेट खली ने कहा कि रिंग में जो भी होता है सब कुछ असली होता है। वहां कोई ड्रामा नहीं होता। अगर ड्रामा होता तो वो सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो नहीं होता। ग्रेट खली ने कहा कि यह शो टीवी पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो ही नहीं है उसे देखने के लिए भी लोगों की लाइन लगती है। उसके टिकट बहुत महंगे होते हैं। उसके बावजूद भी सारे बिकते हैं। और, यह हमेशा का ही सिलसिला होता है।


ग्रेट खली ने उन लोगों को एक सलाह देते हुए कहा कि जिन्हें लगता है कि ये एक ड्रामा है। ग्रेट खली ने कहा कि अगर यह ड्रामा होता तो रॉक उर्फ ड्वेन जॉनसन जैसे बड़े सितारे और खिलाड़ी इससे जुड़े हुए नहीं होते। जिन्हें लगता है कि ये एक ड्रामा है उन लोगों को टिकट लेकर शो में जाना चाहिए। उन्हें देखना चाहिए। जिसके बाद लगे तो खुद भी आजमाना चाहिए। द रॉक का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वो सबसे महंगा स्टार है फिर भी रेस्लिंग करता है। उसकी कोई तो वजह होगी। इसके लिए गट्स और क्रेज दोनों चाहिए तभी इसे किया जा सकता है।